Search

 
 
 

रामगढ़ : छात्रों से भरी ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत, कई घायल

 
Ramgarh  :  जिले में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें गुडविल मिशन स्कूल के चार छात्रों की मौत हो गयी है. जबकि कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह घटना गोला थाना क्षेत्र के तिरला चौक स्थित दामोदर होटल के पास हुई है. जहां स्कूली बच्चों को लेकर जा रही ऑटो को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया. बता दें कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षारता विभाग ने शीतलहर और ठंड को देखते हुए सभी स्कूलों को 13 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है. इसके बावजूद सरकार के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए गुडविल मिशन स्कूल के प्रबंधन ने स्कूल खुला रखा है.

ऑटो चालक की लापरवाही के कारण हुआ हादसा 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तिरला चौक के पास ऑटो चालक बिना दाएं-बाएं देखे हाईवे पार कर रहा था. इसी दौरान ऑटो को उस रास्ते में आ रही ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया. ट्रक चालक ने काफी हद तक ऑटो को बचाने का प्रयास किया, लेकिन ऑटो सड़क के बीचों बीच आ गयी थी. ऐसे में ट्रक जाकर ऑटो में टकरा गया. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी है. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/Untitled-3-8.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-998040" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/Untitled-3-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/Untitled-4-8.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-998041" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/Untitled-4-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही