Search

 
 
 

रामगढ़ : चुटूपालू घाटी में अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ा कोयला लदा ट्रक

 
Ramgarh/Ranchi :  रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में रविवार सुबह अनियंत्रित होकर कोयला लदा ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया. इस घटना में चालक और उपचालक को हल्की चोट आयी है. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. जानकारी के अनुसार, कोयला लदा ट्रक (जेएच 24 k 9729) रांची से रामगढ़ की तरफ आ रहा था. तभी चुटूपालू घाटी में गड़के मोड़ से पहले ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गयी. ट्रक पर लदा कोयला सड़क पर फैलने की वजह से रोड जाम हो गया. मौके पर रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कोयला को सड़क से हटवाया. इसके बाद दोनों साइड से सड़क पर आवागमन सुचारू किया गया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही