Ramgarh : रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुट्टूपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे सड़क पर चल रहे स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. स्टील शीट से लदा ट्रक रांची से रामगढ़ की ओर आ रहा था. इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित हो गया और एक नीले रंग की स्कूटी को चपेट में लेते हुए पलट गया. पलटने से ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, घटना में ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक की पहचान विजय पांडेय भुरकुंडा निवासी के रूप में हुई है. विजय पांडेय के निधन से भुरकुंडा में शोक का माहौल है. इसे भी पढ़ें :मॉडल">https://lagatar.in/model-love-jihad-case-accused-tanveer-alam-arrested-from-bihar/">मॉडल
लव जिहाद मामला : आरोपी तनवीर अख्तर बिहार से गिरफ्तार [wpse_comments_template]
रामगढ़ : चुट्टूपालू घाटी में ट्रक पलटा, स्कूटी सवार की मौत
Leave a Comment