Search

रामगढ़: टेलर की चपेट में आने से बाइकसवार दो लोगों की मौत

Ramgarh: रांची-पटना एनएच 33 पर कोठार के पास सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, रांची की ओर से आ रहे टेलर, संख्या जेएच 05 डीके 6290 ने विपरीत दिशा से रांची की ओर जा रहे बुलेट सवार दो लोगों को चपेट में ले लिया. दोनों बाइकसवार की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद टेलर ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची रामगढ़ पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. टेलर को जब्त कर लिया गया है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है. मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है. इसे भी पढ़ें- रिम्स">https://lagatar.in/the-decision-taken-in-the-meeting-of-rims-governing-council-is-not-yet-implemented-patients-are-getting-upset/">रिम्स

शासी परिषद की बैठक में लिए गए फैसले पर एक माह बाद भी अमल नहीं, परेशान हो रहे मरीज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp