Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से CISF के दो जवानों की मौत

Ramgarh :  जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के रोड नंबर 4 के पास देर रात सड़क हादसा हो गया. यहां पैदल जा रहे सीआईएसएफ के दो जवानों की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी. मामले की जानकारी मिलने के बाद पतरातू थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों जवानों को पीवीयूएनएल अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. दोनों जवान केरल के रहने वाले थे. उनकी पहचान पीवीयूएनएल सीआईएसएफ यूनिट में कार्यरत कांस्टेबल धर्मपाल और अरविंद एम के रूप में हुई है. दोनों की पहचान होने के बाद इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गयी. जिसके बाद सीआईएसएफ के सीनियर कमांडेंट समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घटना की सूचना जवानों के परिजनों को दी. (पढ़ें, खनन">https://lagatar.in/big-action-of-mining-department-coal-linkage-of-142-companies-canceled/">खनन

विभाग की बड़ी कार्रवाई, 142 कंपनियों का कोल लिंकेज रद्द)

तुरंत होता इलाज तो बच सकती थी जान

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीआईएसएफ के दोनों जवान पैदल जा रहे थे. इसी बीच दोनों अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये. हादसे के बाद काफी देर रात दोनों घायल अवस्था वहां पड़े रहे. किसी ने उन्हें तुरंत अस्पताल नहीं पहुंचाया. जब पुलिस को सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. इसे भी पढ़ें : बड़गाईं">https://lagatar.in/bargain-co-cut-off-the-receipt-of-the-land-of-cheshire-home-road-even-after-objection/">बड़गाईं

CO ने आपत्ति के बाद भी काट दी चेशायर होम रोड की जमीन की रसीद, कहा-जो सही लगा किया, दिक्कत है तो आगे बढ़िये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही