Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: पतरातू डैम में नाविक संघ के दो गुटों में भिड़ंत, कई घायल, 5 रिम्स रेफर

Ramgarh : झारखंड के पर्यटन स्थल पतरातू डैम में नाविक संघ के दो गुट में जमकर मारपीट हुई. नाविकों की दोनों गुटों की ओर से लाठी डंडे चले. जिसमें 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए पतरातू स्थित निजी अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. पांच घायलों की स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर किया गया है. घटना के बाद घूमने आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे. कुछ लोग तो जल्दी वहां से परिवार लेकर निकल गये. इसे भी पढ़ें -दिल्ली">https://lagatar.in/lg-of-delhi-said-some-people-remain-uneducated-even-after-getting-degree-from-iit-taunted-kejriwal/">दिल्ली

के LG ने कहा, कुछ लोग IIT से डिग्री लेने के बाद भी अशिक्षित रह जाते हैं, केजरीवाल पर तंज कसा 

नाव लगाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/patratu1.jpg"

alt="रामगढ़: पतरातू डैम में नाविक संघ के दो गुटों में भिड़ंत, कई घायल, 5 रिम्स रेफर" width="600" height="400" /> घटना के संबध बताया जा रहा है कि नाविक संघ जियाउल और महफूज के दो गुटों के लोग क्सी बात पर लाठी डंडों के साथ आपस में भिड़ गए. सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल साई नर्सिंग होम और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातु में भर्ती कराया गया है. घायलों को सिर पर गहरी चोट लगी है. मारपीट की सूचना मिलते ही पतरातू पुलिस घटनास्थल पहुंची और पूछताछ शुरू की. वहीं नाविक संघ के जियाउल ने बताया कि शनिवार रात में ही पतरातू पुलिस को सूचना दी गई थी कि डैम परिसर में तनाव का माहौल है, कभी भी यहां विवाद हो सकता है. जानकारी के अनुसार, एक नाविक संघ ग्रुप अपने स्थान को छोड़कर दूसरी जगह पर नाव और स्टीमर लगा रहा था. जिसे लेकर पहले तो बहस हुई और देखते-देखते विवाद बढ़ गया. जिसके बाद जिआउल और महफूज गुट के लोगों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें कई लोग घायल हो गए. इसे भी पढ़ें - धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-if-the-khatian-based-local-policy-of-1932-is-not-implemented-then-the-government-will-not-be-well-amit/">धनबाद

: 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू नहीं हुई तो सरकार की खैर नहीं- अमित
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही