Search

रामगढ़ः ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग

Ramgarh: शहर के सौदागर मोहल्ला स्थित ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में भीषण आग लग गई. इस घटना में लाखों के सामान की क्षति हुई. दुकानों में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी. इसके बाद फायर बिग्रेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार, जिस दुकान में आग लगी वह दर्जी की सिलाई दुकान थी. जिसमें लाखों रुपए के कपड़े रखे हुए थे, सभी जल गए . दुकान के मालिक रुस्तम ने बताया कि मेट्रो टेलर एवं मदन टेलर में ट्रांसफार्मर के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. जिससे पूरी दुकान जलकर खाक हो गई. दुकान में रखे सिले और सिलाई के कपड़े पूरी तरह से जलकर राख हो गए. सभी कपड़े कस्टमर के थे. साथ में दुकान में ईद को लेकर कई सामान भी बेची जा रही थी. वह भी पूरी तरह से जल कर खाक हो गए. इसे भी पढ़ें- ">https://lagatar.in/jamshedpur-anti-social-elements-set-wood-on-fire-in-jugsalai/">

 जमशेदपुर : जुगसलाई में असामाजिक तत्वों ने लकड़ियों में लगाई आग
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp