Search

 
 
 

रामगढ़ : अवैध स्टोन चिप्स ले जाते दो ट्रैक्टर जब्त, कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

 
Ramgarh: अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ डीएमओ नितेश गुप्ता ने कार्रवाई की. रांची-हजारीबाग मुख्य पथ सैनी होटल के समीप अवैध रूप से ले जाते स्टोन चिप्स लदे दो ट्रैक्टर को पुलिस बल के सहयोग से खान निरीक्षक जितेन्द्र कुमार महतो ने पकड़ा. पकड़े गए वाहन में ट्रैक्टर समेत 2 सौ स्टोन चिप्स जब्त किया गया. उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के रोकथाम को लेकर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि रांची-हजारीबाग मुख्य पथ पर अवैध स्टोन चिप्स ले जाया जा रहा है, कार्रवाई करते हुए जिला खनन पदाधिकारी ने खान निरीक्षक जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सैनी होटल के पास पुलिस बल के साथ दो ट्रैक्टर जब्त कर लिया, जिसमें एक-एक सौ घनफीट स्टोन चिप्स पाया गया. गाड़ी थाने को सुपूर्द कर दिया गया. ट्रैक्टर चालक, मालिक और संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-mukti-seva-sansthan-is-engaged-in-liberating-the-destitute/">हजारीबाग

: बेसहारों को मुक्ति दिलाने में जुटा है मुक्ति सेवा संस्थान

अवैध खनन-परिहन के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : जिला खनन पदाधिकारी

जिला खनन पदाधिकारी नितेश गुप्ता ने बताया कि अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन कानून अपराध है. उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन को रोकने के लिए विभाग पूरी तरह से सजग है. कहा कि उपायुक्त के निर्देश पर अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन को रोकथाम को लेकर छापेमारी अभियान चल रहा है एवं पकड़े जाने वाले पर कानून कारवाई भी की जा रही है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-news-from-the-court-including-five-years-imprisonment-for-the-accused-of-kidnapping-of-a-minor/">धनबाद

: नाबालिग के अपहरण के आरोपी को पांच वर्ष की कैद समेत कोर्ट की दो खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही