Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

उरीमारी में अपराधिक घटना को अंजाम देने की थी योजना Ramgarh : पुलिस ने भुरकुंडा के सयाल से दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों युवक बाइक पर स्याल से उरीमारी, हजारीबाग किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे थे. इस संबंध में शनिवार को पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए बाइक पर सवार होकर स्याल से उरीमारी जा रहे हैं. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पतरातू पुलिस निरीक्षक योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने अभियान चलाकर स्याल चेक पोस्ट के समीप एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान हरे रंग की यामाहा बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे. इस पर पुलिस के जवानों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया. युवकों की पहचान स्याल पिपला सेंट्रल निवासी राकेश कुमार उर्फ राजू (20 ) और स्याल शिवाजी रोड निवासी प्रेम कुमार राम (19) के रूप में हुई है. इसे भी पढ़ें-उलगुलान">https://lagatar.in/violation-of-code-of-conduct-in-ulgulan-rally-bjp-reaches-commission/">उलगुलान

रैली में आचार संहिता का उल्लंघन, आयोग पहुंची भाजपा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/20rc_m_109_20042024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

देसी रिवाल्वर और कट्टा जब्त

राकेश के पास से एक देसी रिवाल्वर और प्रेम कुमार के पास से एक देसी कट्टा और एक गोली बरामद की गयी. पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार करते हुए हथियार और बाइक जब्त कर लिया है. मामले को लेकर पतरातू थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिक दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक अभियुक्त राकेश कुमार उर्फ राजू का आपराधिक इतिहास भी रहा. है पतरातू थाना में पूर्व से आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है. जांच में फिलहाल अभियुक्त का किसी आपराधिक संगठन के साथ संबंध होने की बात सामने नहीं आई है. छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक पतरातू योगेंद्र सिंह, भुरकुंडा ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार, कुणाल कुमार सदल बल जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-candidates-trust-opposition-leaders-more-than-their-own-party/">धनबाद

: प्रत्याशियों को अपनी पार्टी से ज्यादा विपक्षी नेताओं पर भरोसा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही