Ramgarh : सड़क दुर्घटना में रांची के रहने वाले दो युवकों की मौत हो गयी. यह घटना शुक्रवार देर रात रामगढ़ जिले के बासल थाना क्षेत्र स्थित गैगदा हरियाटी टोला के पास की है, जहां रांची के धुर्वा के रहने वाले दो युवकों की जान चली गयी. जबकि दो लोग घायल हो गये. घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. मृतकों में सोनू ओझा और भोला बिट्टू शामिल है.
रामगढ़ : सड़क दुर्घटना में रांची के रहने वाले दो युवकों की मौत, दो घायल
Last Updated: Aug 17, 2024 12:00 AM (IST)