Search

 
 
 

रामगढ़ः बरकाकाना में अनियंत्रित बस ने कई दुकानों को किया क्षतिग्रस्त

सूचना पर बरकाकाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों से जानकारी ली. आक्रोशित लोगों ने बुधवार की सुबह मुआवजा की मांग को लेकर बस हटाने नहीं दिया.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र के पोचरा में मंगलवार की रात एक अनियंत्रित बस की टक्कर से करीब आधा दर्जन दुकानों को क्षति पहुंची है. इस दुर्घटना में दुकानदारों को दो से ढाई लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है. हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. लोग बाल-बाल बच गए.


मिली जानकारी के अनुसार हेहल फैक्ट्री मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों के आवागमन में लगी शिफ्ट बस रोहित रथ मंगलवार रात करीब 10:30 बजे रामगढ़ की ओर जा रही थी. इसी दौरान पोचरा फ्लाईओवर से पहले बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे दुकानों को क्षतिग्रस्त करते हुए रुक गई. रात होने के कारण यहां सन्नाटा पसरा हुआ था जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई. बस वहीं रुक गई.


 सूचना पर बरकाकाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों से जानकारी ली. आक्रोशित लोगों ने बुधवार की सुबह मुआवजा की मांग को लेकर बस हटाने नहीं दिया. ग्रामीणों ने कहा कि नुकसान की पूरी भरपाई होने के बाद ही बस हटाने दी जाएगी. लोगों ने बताया कि दुर्घटना में चार-पांच दुकानों को काफी छाती पहुंची है. दुकान से सटे घर में भी दरारें पड़ गई हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही