Search

 
 
 

रामगढ़ : संयुक्त मोर्चा ने दिया धरना, प्रबंधन पर मनमानी का आरोप

 
Ramgarh:  संयुक्त मोर्चा ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना में मुख्य द्वार पर धरना दिया. प्रबंधन की मनमानी, पक्षपातपूर्ण रवैये, मजदूर नीतियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए धरना दिया और अपना आक्रोश व्यक्त किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशील कुमार ने किया. कार्यक्रम में विभिन्न श्रमिक संगठनों के वरीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रंजीत पांडेय, सतीश सिन्हा, अनिल सिंह, चंदेश्वर सिंह, रंजीत राम, विजय साहू, खुशीलाल महतो, संजय मिश्रा, अशोक शर्मा, पुरूषोतम पांडेय, गुड्डू यादव, हरिरत्नम साहू, रतन कुमार, उदयप्रताप नारयण सिंह, महाकांत मिश्रा, रामचंद्र प्रजापति थे. वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय कर्मशाला प्रबंधन सीवीसी गाइड लाइन को दरकिनार कर अपनी मनमानी कर रहा है. कुछ लोगों को लाभान्वित करते हुए ट्रांसफर कर रहा है. स्थांतरण कार्य के लिये पैसों का लेन देन किया जा रहा है. सीएमपीएफ व स्थापना विभाग में वर्षों से जमे हुये कर्मियों को स्थांतरण किया गया था जिन्हें फिर से उन्हीं स्थानों पर नियमों को ताक में रख कर पदस्थापित किया गया है. फर्जी हस्ताक्षर के आरोपों में घिरे लोगों को एसओपी द्वारा स्थापना विभाग में पदस्थापित कर दिया गया है, जो नियमों के विरूद्ध है. एक कर्मी का सीवील विभाग में स्थांतरण तो कर दिया गया लेकिन आज तक कार्यालय आदेश नही निकाला गया है. क्वार्टर आवंटन में भी प्रबंधन द्वारा अनिमियतता बरती जा रही है. कार्यक्रम के अंत में यूनियन प्रतिनिधियों ने महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंप कर सकरात्मक पहल करने की मांग की. इसे भी पढ़ें-पूर्व">https://lagatar.in/former-cm-in-jail-raids-on-public-representatives-shameful-annapurna/">पूर्व

सीएम जेल में, जनप्रतिनिधियों पर छापेमारी शर्मसार करने वाली : अन्नपूर्णा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही