Search

 
 
 

रामगढ़ : घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने की लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी

 

पीड़ित परिवार गए थे बाहर,  थाना में कराया मामला दर्ज 

Ramgarh : रजरप्पा थाना क्षेत्र के गांगी जमुनी चितरपुर स्थित तिवारी टोला में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर 5 हजार नगद व लाखों रुपये के जेवरात की चोरी कर ली. इस संबंध में पीड़ित परिवार ने रजरप्पा थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. थाना में दिए आवेदन के अनुसार पीड़ित देवराज तिवारी अपने पूरे परिवार के साथ मुंडन कार्यक्रम में मुरहू खूंटी गए हुए थे. रात में  घर पर कोई नहीं था. गुरुवार की सुबह लगभग 7 बजे जब मैं अपने घर पहुंचा, तो देखा दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ है. अंदर जाने के बाद देखा तो सभी आलमीरा के लॉकर भी टूटे हैं. साथ ही कमरे में सामान इधर-उधर बिखरे पड़े थे. पूरी तरह जांच के बाद पता चला कि घर से अज्ञात चोरों ने सोने का दो झुमका, एक अंगूठी, एक चेन, एक मंगल सूत्र, 5 जोड़ी पाजेब, 2 अंगूठी, बेटी का दो जोड़ा सोने का कनौसी, 10 चांदी के सिक्के सहित लगभग 7 से आठ लाख रुपये के सामानों की चोरी कर ली गई है. इसके अलावे लगभग 55 सौ रुपये नगद की भी चोर ले गये. थाना में आवेदन देकर उन्होंने पुलिस से चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है. इधर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. सूचना पाकर रजरप्पा थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय व अवर निरीक्षक पीसी मुर्मू पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी. इस संबंध में रजरप्पा थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने कहा कि चोरी की घटना का आवेदन प्राप्त हुआ है. जांच की जा रही है. जल्द ही इसका उद्भेदन कर लिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : CGL">https://lagatar.in/satwat-info-sol-private-limited-the-agency-conducting-cgl-exam-gets-a-blow-from-the-high-court/">CGL

परीक्षा संपन्न कराने वाली एजेंसी सतवत इन्फो सोल प्राइवेट लिमिटेड को हाईकोर्ट से झटका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही