: स्कूटी और बस में भिडंत, स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी
विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहें
मुख्यमंत्री ने यूपीए आला नेताओं और रामगढ़ विधानसभा के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे कार्यकर्ताओं से कहा कि वे रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहें. सभी कार्यकर्ता एकजुट रहें और बूथ स्तर तक गठबंधन के प्रत्याशी की जीत के लिए अपना दमखम लगाएं.सीएम कर सकते हैं चुनाव प्रचार
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी है कि मुख्यमंत्री मतदान के अंतिम एक दो दिन पहले चुनाव प्रचार में जाएंगे. बता दें कि रामगढ़ उपचुनाव का मतदान आगामी 27 फरवरी को होना है. इससे पहले मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार करेंगे. रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित नेमरा गांव मुख्यमंत्री का पैतृक जिला है. ऐसे में मुख्यमंत्री का रामगढ़ उपचुनाव में प्रचार करना महागठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा सकता है.कांग्रेस, झामुमो और राजद के नेता रहे उपस्थित
बैठक में कांग्रेस, झामुमो और राजद के नेता उपस्थित थे. कांग्रेस से झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बादल पत्रलेख, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, केशव महतो कमलेश उपस्थित थे. झामुमो से वरिष्ठ नेता सह राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद पांडेय, फागु बेसरा, पूर्व विधायक योगेंद्र महतो, सुप्रियो भट्टाचार्य, अभिषेक प्रसाद "पिंटू", रामगढ़ जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू, जिला सचिव विनोद महतो, संजीव बेदिया उपस्थित थे. वहीं राजद से प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - सांसद">https://lagatar.in/sansad-khel-mahotsav-t-shirt-momento-and-medal-launch-3087-participants-of-ranchi-lok-sabha-registered/">सांसदखेल महोत्सव : टी शर्ट, मोमेंटो और मेडल लांच, रांची लोकसभा के 3087 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया [wpse_comments_template]

Leave a Comment