Search

 
 
 

रामगढ़ : मैट्रिक व इंटरमीडिएट के उर्दू छात्र होंगे सम्मानित

 
Ramgarh: अंजुमन फरोग ए उर्दू, रामगढ़ जिला इकाई की एक बैठक रविवार को अल फातिमा गर्ल्स हाई स्कूल में हुई. बैठक की अध्यक्षता हाजी रईस खान ने जबकि संचालन डॉ. शाहनवाज खान ने किया. मौके पर हाजी रईस खान ने कहा कि अंजुमन फरोग ए उर्दू का प्रयास सराहनीय है. वहीं डॉ शाहनवाज खान ने कहा कि उर्दू भाषा के लोगों को उर्दू के विकास के लिए आगे आना चाहिए. बैठक में उर्दू छात्रों की प्रोत्साहन पर चर्चा की गयी और इसके लिए एक कार्यक्रम तय किया गया. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 2024 की मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उर्दू पेपर लेकर उर्दू में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले रामगढ़ जिले के छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा. 2 जून को सुबह 10 बजे से चितरपुर के एक शिक्षण संस्थान में सम्मान समारोह होगा. प्रस्तावित संस्थानों के पदाधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद स्थान की घोषणा की जाएगी. पुरस्कार पाने के लिए उर्दू छात्र छात्राओं को 25 मई तक ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म जमा करना होगा. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अगली बैठक 26 मई को चितरपुर में होगी. बैठक में मुफ़्ती इज़हार साहब, अब्दुल मजीद अहमद, मुहम्मद जहीरुद्दीन, जमील कुरैशी, मुहम्मद सलीम, आफताब आलम, मुहम्मद सलमान, इकबाल अहमद, सोहेल अंसारी, दिलखुश अंसारी आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-गैंगरेप">https://lagatar.in/suicide-case-of-bau-student-hurt-by-gangrape-police-arrested-four-accused/">गैंगरेप

से आहत BAU की छात्रा का आत्महत्या मामला: पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही