Search

 
 
 

रामगढ़ : ओपी जिंदल स्कूल में मनाया गया वन महोत्सव सप्ताह

 
Ramgarh: रामगढ़ जिला के पतरातू में ओपी जिंदल स्कूल में सात दिवसीय वन महोत्सव सप्ताह मनाया गया. इस दौरान स्कूल में पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक परिवेश के प्रति संवेदनशीलता को अभिव्यक्त करना था. विद्यालय के छात्र छात्राओं ने नाटक के माध्यम से पेड़ पौधों के महत्व को बताया. इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर स्लोगन, राइटिंग, प्ले कार्ड मेकिंग, वाद विवाद प्रतियोगिता, श्लोक वाचन प्रतियोगिता के माध्यम से वन संरक्षण का संदेश दिया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य गुरुदत्त पांडेय ने कहा की प्रकृति हम सबकी है.  इसका संवर्धन संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है. अगर हम अपने इस दायित्व से चूकते हैं तो हमे प्रकृति के विकराल रूप के लिए सावधान रहना होगा. समापन के मौके पर सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं ने पौधरोपण कर हरियाली का संदेश दिया.   इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-members-of-the-newly-elected-childrens-parliament-were-honored/">चाईबासा

: नवनिर्वाचित बाल संसद के सदस्यों को किया गया सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही