Search

 
 
 

रामगढ़ : डीटीओ के नेतृत्व में चला वाहन जांच अभियान

 
11 वाहनों से जुर्माना के रूप में वसूले गये 2 लाख 54 हजार रूपये Ramgarh: लोकसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार की रात जिला परिवहन पदाधिकारी मनीषा वत्स के नेतृत्व में विभिन्न चौक चौराहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने माल वाहक वाहनों व अन्य वाहनों का आरसी बुक, फिटनेस, प्रदूषण एवं ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग आदि के साथ साथ वाहनों पर लगाए जाने वाले रिफ्लेक्टिव टेप की भी जांच की. वहीं जांच के दौरान कुल 11 वाहनों से कुल 2 लाख 54 हजार रूपये वसूले गये. मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी मनीषा वत्स ने सभी वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सभी वाहन चालक अपने-अपने वाहन के पीछे रिफ्लेक्टिंग टैप का प्रयोग जरूर करें ताकि आए दिन हो रही दुर्घटनाओं की संभावनाओं को काम किया जा सके. मौके पर विक्की आनंद, पुलिस बल के जवान सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-जनता">https://lagatar.in/will-contest-elections-from-chatra-on-public-demand-nagamani/">जनता

की मांग पर चतरा से लड़ूंगा चुनाव : नागमणि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही