Search

रामगढ़ : जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने सीएम का फूंका पुतला, कहा- सड़क नहीं तो वोट नहीं

Ramgarh: मतकमा चौक से ओरमांझी तक जानेवाली सड़क की जर्जर स्थिति और जलजमाव से परेशान ग्रमीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने मतकमा से चिकोर सड़क को लादी मोड़ के समीप जाम कर दिया. इस दौरान ग्रामीण हाथों में तख्तियां लेकर राज्य सरकार, सांसद जयंत सिन्हा और विधायक अम्बा प्रसाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वहीं जर्जर सड़क से आक्रोशित लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सांसद जयंत सिन्हा, विधायक अंबा प्रसाद के पुतले पर कालिख पोतकर पुतला फूंका. ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि रोड नहीं बनेगा तो आने वाले दिनों में यहां के ग्रामीण वोट का बहिष्कार करेंगे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-thieves-took-away-valuable-copper-and-brass-from-the-transformer-water-supply-halted/">धनबाद

: ट्रांसफार्मर में लगे कीमती तांबा, पीतल खोलकर ले गये चोर, जलापूर्ति ठप

जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप

बता दें कि मतकमा चौक से चुटुपालू तक सड़क निर्माण का शिलान्यास 14 नवंबर 2022 को हुआ था. सड़क निर्माण में लगी कंपनी के द्वारा कार्य शुरू भी किया गया. लेकिन कुछ दिनों तक काम चलने के बाद इधर काफी दिनों से कार्य रूका हुआ है. इससे बरसात के दिनों में ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क में कई गड्ढे है जहां जल जमाव रहता है. ग्रामीणों ने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधि भी गंभीर नहीं हैं. जनप्रतिनिधियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया लेकिन वे इस समस्या पर गंभीर नहीं दिखे. इसके बाद बाध्य होकर शनिवार को ग्रामीण सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने लगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/23rc_m_185_23092023_1-1.jpg"

alt="" width="650" height="300" />

बीडीओ के आश्वासन पर हटा जाम

सड़क जाम और विरोध प्रदर्शन की जानकारी पर पहुंचे पतरातू बीडीओ मनोज गुप्ता ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सड़क पर वाटर लॉकिंग कर गड्ढों पर जल्द मोरम भराई का कार्य शुरू कर दिया जाएगा. कंपनी के कार्य को भी जल्द शुरू करवाया जाएगा. विरोध करनेवालों में बालकिशुन राम, सत्यनारायण महतो, श्याम महतो, सरयू महतो, सुरेश महतो, दशरथ करमाली, महावीर महतो, धनेश्वर कुशवाहा, विजय कुशवाहा संजू देवी, लीलावती देवी, आशा देवी, डीलसी देवी, नमिता देवी, बिंदा देवी, कविता, अनीता सहित कई लोग मौजूद थे. बीडीओ के आश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-three-accused-including-vijay-suraj-accused-of-kidnapping-and-raping-a-minor-found-guilty/">रांचीः

नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप के आरोपी विजय,सूरज समेत तीन दोषी करार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//