Search

 
 
 

रामगढ़ : कब्रिस्तान में चारदीवारी निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

 
Ramgarh : बरकाकाना ओपी क्षेत्र के अम्वाटांड स्थित कब्रिस्तान में चारदीवारी निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने विरोध किया. ग्रामीणों ने मंगलवार को निर्माण कार्य को बंद करावा दिया. ग्रामीणों ने इस बावत रामगढ़ उपायुक्त, जिला कल्याण पदाधिकारी और बरकाकाना ओपी को पत्र लिख कर कार्रवाई करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-players-selected-for-19th-sub-junior-basketball-competition/">जमशेदपुर

: 19वें सब जूनियर बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन

पारदर्शी तरीके से आमसभा कराने की मांग

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना आम सभा कराए गलत तरीके से लाभुक समिति व निगरानी समिति का गठन किया गया. कल्याण विभाग द्वारा 24 लाख पांच हजार तीन सौ रुपये की लगात से अम्वाटांड के कब्रिस्तान की चारदीवारी करने की योजना पास करा कर चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरु करा दिया गया. कार्य के शुरु होने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पारदर्शी तरीके से ग्रामीणों के बीच आमसभा करा कर लाभुक समिति व निगरानी समिति का गठन किया जाय. इसके बाद काम शुरू करने की मांग की गयी. नाराज ग्रामीणों ने कब्रिस्तान की चारदीवारी का काम बंद करा कर आम सभा करने की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा कि गलत तरीके से बनाये गये समिति को रद्द करने की लिखित मांग जिला कल्याण पदाधिकारी से एक माह पूर्व की गयी थी लेकिन अब तक कोई भी सकरात्मक पहल नही की गयी. ग्रामीणों ने कहा कि जबतक उनकी मांगें नहीं मानी जाती चारदीवारी का निर्माण नहीं होने देंगे. इसे भी पढ़ें–सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-kandras-team-was-the-winner-in-the-one-day-flood-light-volleyball-competition/">सरायकेला

: एक दिवसीय फ्लड लाइट वॉलीबाल प्रतियोगिता में कांड्रा की टीम बनी विजेता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही