Search

 
 
 

Ramgarh : टाटा मैजिक और हाइवा की जोरदार टक्कर, दो की मौत, चार घायल

Ramgarh: जानकारी के अनुसार, गोला की ओर से टाटा मैजिक रामगढ़ जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे हाइवा से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. टाटा मैजिक में कुल छह लोग सवार थे.
 
सड़क दुर्घटना

Ramgarh News :  जिले के चितरपुर काली चौक के समीप गुरुवार अहले सुबह करीब 3 बजे टाटा मैजिक और हाइवा की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि चार लोग घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई.


Uploaded Image

टाटा मैज़िक में थे 6 लोग सवार 

जानकारी के अनुसार, गोला की ओर से टाटा मैजिक रामगढ़ जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे हाइवा से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. टाटा मैजिक में कुल छह लोग सवार थे.


स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल 

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालकर रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया. जबकि चारों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इनमें एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

 

पुलिस ने हाइवा जब्त कर शुरू की जांच

मरने वाले गोला के रहने वाले बताए जा रहे हैं. हालांकि उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है. स्थानीय लोगों की सूचना पर रजरप्पा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल हाइवा (JH 02 BZ 3351) को जब्त कर लिया. फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही