Search

 
 
 

रामगढ़ : हाट बाजार में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

 
Ramgarh: आगामी लोकसभा चुनाव में रामगढ़ जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार ने मतदाता जागरूकता कोषांग को विभिन्न तरह की प्रतियोगिता, कार्यक्रम आदि का आयोजन करने का निर्देश दिया. ताकि मतदाताओं को जागरूक किया जा सके. इसी क्रम में जिला स्वीप नोडल पदाधिकारी सह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक तिर्की के निर्देश पर आंगनबड़ी सहिया, सेविका(बीएलओ) ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता सहित कई विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया. साथ ही जेएसएलपीएस डीपीएम रीता सिंह के नेतृत्व में जेएसएलपीएस दीदियों ने पोस्टर के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र में "वोट करेगा रामगढ़, 20 मई" "चुनाव का पर्व देश का गर्व" आई एम रेडी टू वोट थीम के तहत मतदाता जागरूकता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया. बीएलओ ने ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जाने वाले बाजार हाटों में घूम घूम कर मतदाताओं से आगामी 20 मई को मतदान करने की अपील की.

इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-massive-fire-breaks-out-in-wedding-house-goods-worth-rs-1-5-crore-burnt-to-ashes/">हजारीबाग

: शादी घर में लगी भीषण आग, डेढ़ करोड़ का सामान जलकर खाक

[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही