Ramgarh: शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार ने मतदाताओं को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक करने का निर्देश दिया है. इसी क्रम में जिला स्वीप नोडल पदाधिकारी सह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक तिर्की के निर्देश पर आंगनबाड़ी सहिया, सेविका(बीएलओ) ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता सहित कई तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया. मतदाता जागरूकता को लेकर पोस्टर के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र में "वोट करेगा रामगढ़, 20 मई" "चुनाव का पर्व देश का गर्व" आई एम रेडी टू वोट थीम के तहत मतदाता जागरूकता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. साथ ही उपस्थित सभी मतदाताओं को 20 मई को मतदान करने के लिए शपथ भी दिलाई गयी. इसे भी पढ़ें-डीवीसी">https://lagatar.in/received-four-news-including-bokaro-dc-ii-from-dvc-chairman/">डीवीसी
के चेयरमैन से मिलीं बोकारो डीसी II समेत चार खबरें [wpse_comments_template]
के चेयरमैन से मिलीं बोकारो डीसी II समेत चार खबरें [wpse_comments_template]
Leave a Comment