Search

 
 
 

रामगढ़ : मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता

 
Ramgarh:  आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए रामगढ़ जिला प्रशासन कई तरह का कार्यक्रम चला रहा है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार ने मतदाता जागरूकता कोषांग को विभिन्न प्रतियोगिताओं, कार्यक्रमों आदि का आयोजन करने का निर्देश दिया ताकि मतदाताओं को जागरूक किया जा सके. इसी क्रम में जिला स्वीप नोडल पदाधिकारी सह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक तिर्की के निर्देश पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मतदाता जागरूकता को लेकर रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित किये गये. रंगोली प्रतियोगिता आयोजन व पोस्टर के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र में "वोट करेगा रामगढ़, 20 मई" "चुनाव का पर्व देश का गर्व" आई एम रेडी टू वोट थीम के तहत मतदाता जागरूकता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. 20 मई को मतदान करने हेतु मतदाता शपथ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/tempreture-crosses-40-in-jharkhand-chances-of-rain-in-these-21-districts-including-ranchi/">झारखंड

में पारा 40 पार, रांची समेत इन 21 जिलों में बारिश के आसार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही