Ramgarh: आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान रामगढ़ जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार ने निर्देश दिये. डीसी ने मतदाता जागरुकता कोषांग को विभिन्न प्रतियोगिताओं, कार्यक्रमों आदि का आयोजन कर अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया. इसी क्रम में नोडल पदाधिकारी मतदाता जागरुकता कोषांग सह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक तिर्की के निर्देशानुसार सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर विक्रम सोनी के द्वारा शानिवार को महर्षि परमहंस बीएड कॉलेज में आम निर्वाचन स्वीप के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मतदाता जागरुकता को लेकर उपस्थित सभी बच्चों को मतदाता जागरुकता शपथ दिलाई गई. अपने आसपास के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की अपील की गयी. मतदाता जागरुकता के लिए बनाए गए पोस्ट के माध्यम से "वोट करेगा रामगढ़, 20 मई" "चुनाव का पर्व देश का गर्व" थीम के तहत मतदान करने के प्रति मतदाताओं को जागरूक किया गया. मौके पर मुख्य रूप से पीपीआई फेलो श्वेता वर्मा, प्राचार्य डॉ जीआर चोरिया, शिक्षक नीलकमल सिंह, जय झा, चंचल कुमारी, डॉ पूनम सिंह, संजू उरांव, दिनेश बरमुंडा दिनेश बरमुंडा, जनसंपर्क कार्यालय से नीतीश कुमार पासवान सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-bjp-candidate-annapurna-devi-established-chaupal-in-jamua/">गिरिडीह
: भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने जमुआ में लगाई चौपाल [wpse_comments_template]
: भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने जमुआ में लगाई चौपाल [wpse_comments_template]
Leave a Comment