Search

रामगढ़ : लूडो खेल का आयोजन कर मतदाताओं को किया जागरूक

Ramgarh : आगामी रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर डीसी माधवी मिश्रा के निर्देश पर मतदाता जागरुकता कोषांग द्वारा विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को मतदाता जागरुकता कोषांग द्वारा रामगढ़ विधानसभा के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित अन्य क्षेत्रों में विभिन्न कई तरह के कार्यक्रम कर मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया. इस दौरान कई क्षेत्रों में मतदाता जागरुकता लूडो (सांप -सीढ़ी) खेल का आयोजन किया गया. मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने खेल में भाग लिया. खेल के माध्यम से लोगों को चुनाव संबंधित विभिन्न जानकारियां जैसे चुनाव के दौरान किस प्रकार से मतदान करना है, क्या लेकर जाना है, समेत कई तरह की जानकारी दी गई. वहीं मतदाता जागरुकता कोषांग द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के ईवीएम एवं वीवीपैट के माध्यम से छात्रों एवं अन्य लोगों को निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई. साथ ही लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/ajay-kumar-singh-became-the-new-dgp-of-jharkhand/">बड़ी

खबरः अजय कुमार सिंह बने झारखंड के नए डीजीपी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp