Search

 
 
 

रामगढ़ : मतदाताओं को किया गया जागरूक, डीसी ने बढ़ाया उत्साह

 
Ramgarh: रामगढ़ जिले में प्रत्येक मतदाता द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित करने को लेकर मंगलवार को मतदाता जागरूकता के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान सर्वप्रथम रामगढ़ शहर अंतर्गत थाना चौक से सुभाष चौक रामगढ़ तक वॉक फॉर डेमोक्रेसी का आयोजन किया गया. मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त रॉबिन टोप्पो, अपर समाहर्ता गीतांजलि कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी आशीष गंगवार सहित अन्य स्तरीय वरीय अधिकारियों, अधिकारियों, कर्मियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं सहायिकाओं, विभिन्न विद्यालयों के बच्चों, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में जिले वासियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न स्लोगन सहित अन्य रचनात्मक तरीके से लोगों को आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करने, मतदान के महत्व आदि के प्रति जागरूक किया गया. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-dc-sp-inspected-transport-cell/">सिमडेगा

: डीसी-एसपी ने परिवहन कोषांग का किया निरीक्षण
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/07rc_m_134_07052024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही