Search

 
 
 

रामगढ़: प्रशासनिक उदासीनता के कारण हो रहा पानी बर्बाद- धनंजय कुमार पुटूस

 
Ramgarh: भाजपा नेता सह रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक उदासीनता की वजह से पानी बर्बाद हो रहा है. पानी की बर्बादी को लेकर ग्रामीणों ने धनंजय कुमार पुटूस ने शिकायत की थी. इसके बाद उन्होंने वार्ड नंबर पांच में स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर पाइप में नल लगवाया और पानी की बर्बादी को रोका. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-government-defaming-sonia-allegation-of-district-congress/">धनबाद

: सोनिया को बदनाम कर रही सरकार, जिला कांग्रेस का आरोप

पानी जीवन के लिए अनमोल

धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि जिंदा रहने के लिए पानी बेहद जरूरी है. लेकिन सरकारी उदासीनता के कारण पाइप में नल नही लगा है. इसकी वजह से पानी बर्बाद हो रहा है. पानी की बर्बादी को रोकने के लिए स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उन्होंने विभिन्न स्थानों पर जाकर वहां नल लगाया. मौके पर निर्मला शर्मा, मल्लिका दत्ता, नीलम केसरी, भानु देवी, चंदना गांगुली,अनीता शर्मा, पूनम देवी,अजय शर्मा,जया शाह सहित कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही