Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : एशियन महिला चैंपियंस ट्रॉफी का स्वागत सह अनावरण कार्यक्रम

Advertisement
Advertisement
महिला हॉकी एशियन चैंपियनशिप का झारखंड में होना, हम सभी के लिए सम्मान की बात : डीसी चंदन कुमार Ramgarh: रांची में होने वाले महिला एशियन एशियाई हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2023 को लेकर गुरुवार को इंडोर स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी का स्वागत सह अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले उपायुक्त चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन सहित जिले के अन्य वरीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी का अनावरण किया. इसे भी पढ़ें-चांडिल">https://lagatar.in/chandil-worship-of-mother-skandamata-the-fifth-form-of-goddess-devotees-gathered/">चांडिल

: देवी के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा, उमड़े श्रद्धालु

खेल को बढ़ावा दिया जा रहा, मिलेगी खेल सामग्री : चंदन कुमार

इस मौके पर उपायुक्त चंदन कुमार ने कहा कि हॉकी का इतिहास झारखंड में बहुत पुराना है. महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का झारखंड में होना हम सभी के लिए एक सम्मान की बात है. साथ ही उन्होंने बताया कि हर तरह के खेल को बढ़ावा देने में जिला प्रशासन प्रयासरत है. इसके लिए आने वाले समय में प्रत्येक पंचायत में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे. उनकी चाहत है कि जिले के हर क्षेत्र से हर खेल में खिलाड़ी उभरे और विश्व पटल पर रामगढ़ का नाम रौशन करें.

झारखंड की हॉकी खिलाड़ियों से लें प्रेरणा : एसपी

वहीं पुलिस अधीक्षक रामगढ़ पीयूष पांडे ने हॉकी में झारखंड की बेटियों की सराहना करते हुए कहा कि उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है. साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से न केवल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है बल्कि खिलाड़ियों में अपने राज्य व देश के लिए कुछ करने की इच्छा भी जागृत होती है. एसपी ने कहा कि जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार खिलाड़ियों के लिए कई प्लेटफार्म उपलब्ध करा रहा. लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/somewhere-in-dhanbad-is-the-historical-palace-of-myanmar-and-somewhere-is-the-view-of-the-village-of-rajasthan/">धनबाद

में कहीं म्यांमार का ऐतिहासिक पैलेस, तो कहीं राजस्थान के गांव का नजारा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/19rc_m_39_19102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. जूडो से चांदनी कुमारी एवं पीयूष कुमार राणा, कराटे से चंद्र प्रकाश उपाध्याय एवं रक्षा रानी, वॉलीबॉल से साजन करमाली एवं नैना कुमारी, बॉक्सिंग से तुषार कुमार, बैडमिंटन से विनीत कुमार, प्रियांशु कुमार एवं पवन गोपाल, फुटबॉल से प्रेम कुमार एवं मोहम्मद आतिफ, निशानेबाजी से सोनू प्रताप सिंह एवं मोहित कुमार को सम्मानित किया गया.

रांची में 27 अक्टूबर से आयोजित होगा हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी

बता दें कि पहली बार महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन आगामी 27 अक्टूबर से 05 नवंबर तक राँची में किया जा रहा है. इसमें भारत के अलाने जापान, चीन, कोरिया और थाईलैंड की महिला खिलाड़ी शामिल होंगी. राज्य के युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हॉकी झारखंड के तत्वावधान में एशिया ट्रॉफी का टूर राज्य के सभी 24 जिलों में आयोजित_ किया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही