Search

 
 
 

रामगढ़ः लीग क्रिकेट के छठे मुकाबले में वेस्ट बोकारो घाटो की टीम विजयी

छठे मुकाबले में वेस्ट बोकारो घाटो की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर जीत हासिल की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट बोकारो घाटो की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में चार विकेट खोकर 316 रन बनाए.
 

Ramgarh : रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित बी डिविजन लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 डीएवी मैदान रजरप्पा में खेला जा रहा है. शनिवार को खेले गए छठे मुकाबले में वेस्ट बोकारो घाटो की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर जीत हासिल की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट बोकारो घाटो की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में चार विकेट खोकर 316 रन बनाए.


जवाबी पारी खेलते हुए चैंपियन क्रिकेट एकेडमी चेनगढ़ा ने 21.4 ओवर में मात्र 51 रन बनाकर आल आउट हो गई. अंपायर की भूमिका रवि मुंडा एवं विवेक कुमार ने किया. मौके पर जिला क्रिकेट एशोसिएशन के कई पदाधिकारी मौजूद थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही