Search

 
 
 

रामगढ़ : छिन्नमस्तिका मंदिर से महिला लापता, सनहा दर्ज

 
Ramgarh:  बिहार से पूजा-अर्चना करने रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर आई एक वृद्ध महिला के लापता होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में लापता महिला के पुत्र विनोद सिंह ने शनिवार को रजरप्पा थाना में अपनी मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. थाना में दिए आवेदन में विनोद ने बताया है कि वह बिहार के रोहतास जिला अंतर्गत अकोढ़ी थाना क्षेत्र के चांदी गांव का रहनेवाला है. वह बीते 29 मार्च को अपने पूरे परिवार के साथ अपने निजी वाहन से छिन्नमस्तिका मंदिर आया हुआ था. पूजा अर्चना के दौरान उसकी मां पंजीर देवी (65) भीड़ में कहीं भटक गई. उन्हें आसपास के सभी जगहों पर खोजा गया, पर वह कहीं नहीं मिली. इसके बाद रजरप्पा थाना में सनहा दर्ज कराया है. उन्होंने पुलिस से उनकी मां को ढूंढने की गुहार लगाई है. सनहा दर्ज होने के बाद पुलिस महिला की खोजबीन में जुट गई है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-angered-by-mothers-scolding-daughter-hangs-herself/">धनबाद

: मां की डांट से नाराज बेटी ने लगाई फांसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही