Search

 
 
 

रामगढ़: युवक ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान

 
Ramgarh: मुस्कुराहटें संस्था अपने "करें रक्तदान, दें जीवनदान" अभियान के तहत क्षेत्र के लोगों को रक्तदान के प्रति निरंतर जागरूक कर रही है. रक्तदान के क्षेत्र में मुस्कुराहटें अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर रही है. इसका फायदा भी लोगों को हो रहा है. इसी बीच क्षेत्र की एक महिला का हीमोग्लोबिन काफी कम हो गया था, जिसके कारण उनको रक्त चढ़वाने की आवश्यकता थी. इसके लिए उनके परिजनों ने मुस्कुराहटें संस्था से संपर्क किया. उनकी आवश्यकता की पूर्ति के लिए मुस्कुराहटें की ओर से प्रदीप कुमार ने रामगढ़ सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष जाकर रक्तदान किया. 32 वर्षीय प्रदीप का रक्त समूह ओ पॉजिटिव है. सांडी निवासी प्रदीप ने कहा कि जरूरतमंदों को रक्तदान कर अत्यन्त ख़ुशी महसूस होती है. हम सभी युवाओं को निरंतर स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए, ताकि समय पर जरूरतमंद को आसानी से रक्त उपलब्ध हो सके. परिजन ने मुस्कुराहटें संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें – LG">https://lagatar.in/on-instructions-of-lg-acb-team-reached-kejriwals-residence-to-investigate-the-allegations-of-bjps-offer-of-rs-15-crore-each/">LG

के निर्देश पर एसीबी की टीम भाजपा के 15-15 करोड़ रुपये के ऑफर के आरोपों की जांच के लिए केजरीवाल के आवास पर पहुंची
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही