Search

 
 
 

रामगढ़ : भेल पतरातू के स्टॉक यार्ड में श्रमिक की मौत

 
Ramgarh: भेल पतरातू के स्टॉक यार्ड में बीएचईएल के कंट्रेटर आरवीपीआर के अधीनस्थ कार्यरत श्रमिक की हाइड्रा पलटने से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पीवीयूएन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद काफी लोग घटनास्थल के आसपास पहुंच गए. इस बीच विधायक अंबा प्रसाद भी पहुंची और मृतक के परिवार को संवेदना देते हुए सुनिश्चित किया की एजेंसी मृतक के परिजन को जितना जल्द से जल्द हो सके, मुआवजा देगी. इसके साथ ही मृतक के परिवार से एक व्यक्ति को रोजगार देने के लिए भी कहा गया. बड़कागांव विधायक के कहने पर एजेंसी के अधिकारियों ने मृतक के परिजन को जल्द से जल्द मुआवजा तथा एक आश्रित को रोजगार देने का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-revenue-worker-of-third-zone-arrested-taking-bribe-of-rs-5000-caught-by-acb/">गिरिडीह

: तिसरी अंचल का राजस्व कर्मी 5 हजार घूस लेते गिरफ्तार, एसीबी ने दबोचा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही