Search

 
 
 

रामगढ़ः श्रम कोड के खिलाफ 12 की हड़ताल को सफल बनाएं मजदूर- संयुक्त मोर्चा

मोर्चा नेताओं ने लेबर कोड को मजदूर विरोधी व काला कानून बताते हुए 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की. मजदूरों को जागरूक कर हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया.
 

Ramgarh : केंद्र सरकार के चार श्रम कोड के विरोध में संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने मंगलवार को सीसीएल रजरप्पा के जीएम कार्यालय गेट व बेस वर्कशॉप परिसर में पिट मीटिंग की. मोर्चा नेताओं ने लेबर कोड को मजदूर विरोधी व काला कानून बताते हुए 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की. मजदूरों को जागरूक कर हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया. 


नेताओं ने कहा कि चार श्रम कोड के लागू होने से नौकरी की सुरक्षा, काम के घंटे, यूनियन अधिकार व सामाजिक सुरक्षा पर सीधा असर पड़ेगा, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता. कहा कि इस काले कानून के खिलाफ रजरप्पा परियोजना क्षेत्र के सभी मजदूर हड़ताल पर रहेंगे. यदि सरकार चारों श्रम कोड को वापस नहीं लेती है, तो आंदोलन को और उग्र किया जायेगा. बैठक में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए श्रम कोड रद्द करने की मांग की गई. मौके पर किशोरी प्रसाद, आरपी सिंह,  चंद्रेश्वर चौधरी, राजेन्द्रनाथ चौधरी, रवींद्र वर्मा, हाजी अख्तर आजाद, सुरेश तुरी, प्रदीप पटवा, शिव प्रसाद बेदिया, सुखसागर सिंह, महेंद्र मिस्त्री, कर्मा मांझी, विजय पोद्दार, ललिता देवी, गुलनाज परवीन सहित अन्य नेता व मजदूर मौजूद थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही