Search

 
 
 

रामगढ़ : आर्मी पब्लिक स्कूल में पोक्सो एक्ट पर कार्यशाला आयोजित

 

Ramgarh : मिलिट्री हॉस्पिटल रामगढ़ कैंट की ओर से आर्मी पब्लिक स्कूल में पोक्सो एक्ट पर कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला में मिलिट्री हॉस्पिटल की डॉ रेणु गहलोत रॉय ने बच्चों को पोक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से बताया. बच्चे अपने आप को कैसे प्रोटेक्ट करें और कैसे सुरक्षित रहें इसका तरीका समझाया. कहा कि किसी भी घटना को अपने माता-पिता से अवश्य बताएं. उन्हें पोक्सो एक्ट के उपयोग का तरीका भी समझाया. कार्यशाला में 300 से अधिक बच्चों ने भाग लिया.

कार्यशाला तीन सेशन में चली. बच्चे काफी उत्साहित थे और डॉक्टर रेणु से सवाल भी पूछे. बच्चे इस टॉपिक से पूरी तरह अनजान थे और काफी जानकारी हासिल की. इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल दिव्य सैब व लेफ्टिनेंट कर्नल श्रावणी रॉय ने भी विचार व्यक्त किए. मौके पर मिलिट्री हॉस्पिटल की पीएम लेफ्टिनेंट कर्नल एन जीना और विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे. अंत में प्रिंसिपल पंकज कुमार जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया.

यह भी पढ़ें : जनप्रतिनिधि">https://lagatar.in/public-representatives-should-be-serious-about-protecting-the-interests-of-farmers-finance-minister/">जनप्रतिनिधि

किसानों के हितों की रक्षा के लिए हों गंभीरः वित्त मंत्री

हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही