Search

 
 
 

रामगढ़ : मिलिट्री हॉस्पिटल में बच्चों को यौन उत्पीड़न से बचाने पर कार्यशाला

 

Ramgarh : स्टेशन हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की ओर से रामगढ़ के मिलिट्री हॉस्पिटल के तत्वावधान में बुधवार को बच्चों को यौन उत्पीड़ने से बचाने को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का विषय था पोक्सो प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस 2012 एक्ट था. सीओ कर्नल विवेक उपाध्याय ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मिलिट्री हॉस्पिटल की मनोवैज्ञानिक चिकित्सक डॉ रेणु गहलोत रॉय ने पोक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से बताया. पोक्सो एक्ट कब से लागू है, कैसे काम करता है, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी में इसकी क्या भूमिका है स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट क्या है, अपने बच्चों को यौन उत्पीड़न से कैसे बचाएं आदि के बारे में विस्तार से बताया.

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल दिव्य सैब, लेफ्टिनेंट कर्नल एन जीना, लेफ्टिनेंट कर्नल श्रावणी रॉय, लेफ्टिनेंट कर्नल एसके सिंह, मेजर शिवा तिवारी सहित अन्य सैन्य अधकारी उपस्थित थे. कार्यक्रम में सैन्य अधिकारियों के अलावा उनके परिवार के लोग भी उपस्थित थी. सभी ने कार्यक्रम की सराहना की.

यह भी पढ़ें : वन">https://lagatar.in/jpc-meeting-on-one-nation-one-election-law-ministry-handed-over-18-thousand-pages-report-to-mps/">वन

नेशन वन इलेक्शन पर JPC की बैठक, कानून मंत्रालय ने सांसदों को 18 हजार पन्नों की रिपोर्ट सौंपी

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही