Search

 
 
 

रामगढ़: राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण के तहत कार्यशाला का हुआ आयोजन

 
Ramgarh : रामगढ़ के समाहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमे सोशियो इकनोमिक एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाइटी के कार्यक्रम समन्वयक रिम्पल झा ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कोई भी दुकान जिसमें तंबाकू उत्पादों की बिक्री होती है, वहां किसी भी अन्य उत्पाद जैसे बिस्किट, टॉफी, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक की बिक्री नहीं की जा सकती. लेकिन उसके बावजूद अगर दुकानदार ऐसा करते हैं, तो उनके विरुद्ध एक्ट के प्रावधानों के अनुसार चालान व अन्य कानूनी कार्रवाई की जायेगी. तंबाकू उत्पादों की बिक्री के लिए दुकानदारों को दिए जाने वाले लाइसेंस को लेकर उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के अगर कोई भी दुकानदार तंबाकू उत्पादों की बिक्री करता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. साथ ही तंबाकू से होने वाले नुकसान को लेकर भी उन्होंने लोगों को जागरुक किया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-awadhesh-paswan-becomes-congress-observer-in-tripura-assembly-elections/">धनबाद

: अवधेश पासवान बने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के ऑब्जर्वर
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही