Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : पीवीयूएन में मना विश्व पर्यावरण दिवस, लगाए गए दर्जनों पौधे

Ramgarh : पीवीयूएन पतरातू में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरूआत रवींद्र कुमार सीईओ (पीवीयूएन) ने पौधारोपण कर किया. मौके पर पीवीयूएन के अन्य अधिकारियों, स्वर्णरेखा महिला समिति के सदस्यों और बाल भवन के बच्चों ने टाउनशिप के आसपास सामूहिक रूप से पौधारोपण किया. साथ ही लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक किया गया और पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लिया गया. मौके पर रवींद्र कुमार ने कहा कि प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के माध्यम से धरती माता को बचाया जा सकता है. विश्व पर्यावरण दिवस हम सभी को एक अवसर प्रदान करता है कि हम पर्यावरण की रक्षा करें और पृथ्वी की भलाई में अपना योगदान दे सकें. उन्होंने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी मानव जीवन भी सुरक्षित रह सकेगा. इसे भी पढ़ें :चौथी">https://lagatar.in/harsh-gave-gold-to-jharkhand-in-the-fourth-national-roller-road-speed-skating/">चौथी

राष्ट्रीय रोलर रोड स्पीड स्केटिंग में झारखंड को हर्ष ने दिलाया गोल्ड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही