Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : बुधबाजार दोतल्ला पंचायत सचिवालय में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

Patratu /Ramgarh :   बुधबाजार दोतल्ला के पंचायत सचिवालय में मुखिया सत्यवंती देवी की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस  मनाया गया. इस अवसर पर विचार गोष्ठी (परिचर्चा) का आयोजन किया गया. विचार गोष्ठी में मुखिया ने मनुष्य जीवन के लिए पर्यावरण के महत्व को बताया. साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत के सभी नागरिकों से इस मॉनसून कम से कम दो पौधे लगाने और उसका संरक्षण करने की अपील की. (पढ़ें, रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-a-young-man-injured-himself-by-hitting-him-with-an-arm-for-money-transaction-the-accused-arrested/">रामगढ़

: पैसे के लेनदेन को लेकर युवक ने भुजाली मारकर किया घायल, आरोपी गिरफ्तार)

पौधे को नहीं पहुंचाना चाहिए नुकसान 

मुखिया ने कहा कि पौधे जमीन के गहने होते हैं. इसलिए बिना कारण इन्हें नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए. झारखंड की पहचान भी जल जंगल और जमीन से है. पेड़-पौधों से ऑक्सीजन मिलता है.  इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए. इससे वातावरण भी ठीक रहेगा. कार्यक्रम के अंत में मुखिया ने फलदार एवं औषधीय पौधों का वितरण किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक रवीश कुमार, उप मुखिया प्रशांत कुमार, जल सहिया छुवि देवी, सहिया रंजू सिंह, विश्वनाथ सहित कई लोग उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-neighbor-raped-a-minor-by-entering-the-house-condition-critical/">पलामू

: घर में घुसकर पड़ोसी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, हालत गंभीर  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही