Search

 
 
 

रामगढ़ : नेताजी की जयंती व राष्ट्रीय पराक्रम दिवस पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन

 
Ramgarh :  नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती और राष्ट्रीय पराक्रम दिवस के अवसर पर आज मंगलवार को रामगढ़ के सुभाष चौक पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान डीसी चंदन कुमार, एसपी पीयूष पांडे, डीडीसी रोबिन टोप्पो,  एसडीओ शीलवंत कुमार भट्ट ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इसके अलावा अन्य जिला स्तरीय प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों ने भी नेताजी को श्रद्धांजलि दी. मौके पर उपायुक्त ने सभी से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में शामिल करने की अपील की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही