Ramgarh : अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को रामगढ़ एसपी मिलकर ज्ञापन सौंपा. महासभा ने व्यवसायी नेपाल यादव पर हुए जानलेवा हमले हमले की निंदा की आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की. ज्ञापन में कहा गया है कि समाजसेवी सह व्यवसायी नेपाल यादव पर हमले से यादव महासभा में भारी आक्रोश है. यादव महासभा इसकी घोर निंदा करता है. घटना में शामिल सभी अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाए, अन्यथा यादव महासभा आंदोलन करने को बाध्य होगा. इसकी जवाबदेही पुलिस-प्रशासन की होगी. प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष हीरा गोप, रामेश्वर गोप, संजय यादव, नेमन यादव, अशोक यादव, पवन कुमार यादव, भवानी गोप, मनोज गोप समेत महासभा के कई सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– संथाल">https://lagatar.in/on-january-23-and-24-bjp-will-make-a-new-strategy-to-help-santhal/">संथाल
साधने के लिए 23 और 24 जनवरी को भाजपा नए सिरे से बनाएगी रणनीति [wpse_comments_template]
साधने के लिए 23 और 24 जनवरी को भाजपा नए सिरे से बनाएगी रणनीति [wpse_comments_template]
Leave a Comment