Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : योग स्वास्थ्य के लिए ही नहीं करियर के लिए भी कारगर समेत 3 खबरें

Advertisement
Advertisement
योगा सिर्फ स्वास्थ्य के लिये ही नहीं बल्कि करियर के विकल्प के लिये भी कारगर है : मारकस हेम्ब्रम Ramgarh : रामगढ डिस्ट्रिक योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में दूसरा योगासना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने किया. स्वागत भाषण उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह ने किया. प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेम्ब्रम, विशिष्ठ अतिथि संघ संरक्षक सह डीएवी डी जोन की क्षेत्रीय निदेशक उर्मिला सिंह, संरक्षक विजय मेवाड, कोलकाता कारबाइड के प्रबंधक राजकुमार जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. मौके पर मुख्य अतिथि खेल पदाधिकारी मारकस हेम्ब्रम ने कहा कि योग एक खेल का रूप ले लिया है. योगा सिर्फ स्वास्थ्य के लिये ही नहीं बल्कि करियर के विकल्प के रूप में स्थापित हो रहा है. इसमें करियर की काफी संभावनायें है. जिला स्तर पर इसे आगे बढाने का काम किया जायेगा. वहीं उर्मिला सिंह ने कहा कि रामगढ में योगासना में गहरी रूचि है. प्रतिभागियों ने काफी प्रभावी प्रदर्शन किया है. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-vinay-bharat-met-jdus-jharkhand-in-charge-ashok-chaudhary/">रांचीः

विनय भारत ने जदयू के झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी से की मुलाकात
दूसरी खबर

श्री दिगंबर जैन मंदिर में धूमधाम से मनाया गया मोक्ष कल्याणक महोत्सव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/23rc_m_292_23082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Ramgarh : श्री दिगंबर जैन मन्दिर में भगवान पारसनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. भगवान पारसनाथ का जलाभिषेक, शांतिधारा और निर्वाण लाडू चढ़ाया गया. 23वें जैन तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष्य में जयकारों एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान का अभिषेक किया गया. विश्व की मंगल कामना एवं सुख-समृद्धि के लिए शांतिधारा और सामूहिक पूजा की गई.

जलाभिषेक

रामगढ़ रितू जैन, अमराव देवी जैन पाटनी, रांची रोड: सुरेश सेठी, महावीर प्रसाद विकास गंगवाल.

शांतिधारा

रामगढ़ विद्याप्रकाश पदमचंद छाबड़ा इंद्रमणि देवी चुड़ीवाल,रांची रोड: रतन कुमार दीपक जैन, आनंद जैन विकाश जैन. इसे भी पढ़ें :दुमका">https://lagatar.in/electricity-network-will-be-repaired-in-dumka-with-177-crores-smart-meters-will-be-installed/">दुमका

में 177 करोड़ से दुरुस्त होगा बिजली नेटवर्क, लगेंगे स्मार्ट मीटर

निर्वाण लाडू

रांची रोड : सुभाष कुमार वैभव पाटनी, रामगढ़ ममता गंगवाल, रेणु चुड़ीवाल, सुनिता पाटनी, सुनिता चुड़ीवाल. मौके पर अध्यक्ष माणिक जैन, नरेन्द्र छाबड़ा, अरविंद सेठी, कार्यक्रम संयोजक नीरज सेठी एवम संजीव सेठी, रमेश सेठी, जीवन पाटनी,राजेश सेठी, देवेंद्र गंगवाल, ललित चुड़ीवाल, पदमचंद छाबड़ा, पदम सेठी, बिमल सेठी, अजय जैन, बीरेंद्र गंगवाल, विवेक अजमेरा, राजीव जैन, अशोक सेठी, अशोक जैन,विनय जैन, समेत समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे. तीसरी खबर

हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण छात्रों को बनाता है अनुशासित : धनंजय कुमार पुटूस

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/23rc_m_233_23082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ramgarh : सीसीएल उच्च विद्यालय व राजकीय मध्य विद्यालय नया नगर बरकाकाना में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रवेशिका प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ. समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के रामगढ़ जिला चेयरमैन धनंजय कुमार पुटूस ने प्रशिक्षण प्राप्त किये बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किया. रामगढ़ जिला के चेयरमैन धनंजय कुमार पुटूस ने प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया और राष्ट्र हित मे कार्य करने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर से प्रशिक्षण प्राप्त कर छात्र अनुशासित बनते हैं. प्रशिक्षण शिविर में लगभग 272 बच्चो ने प्रशिक्षण लिया. कार्यक्रम में सीसीएल उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक केके सिंह, राजकीय मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रमोहन, हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के जितेंद्र गिरी, सोनाली कुमारी, पुष्पा कुमारी, गायत्री कुमारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही