Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः बी डिवीजन लीग के 18वें मुकाबले में यंग क्रिकेट क्लब विजयी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग क्रिकेट क्लब रामगढ़ की टीम 28.3 ओवर में 142 रन बनाकर आल आउट हो गई. जवाबी पारी खेलने उतरी सांडी क्रिकेट क्लब की टीम 16वें ओवर में 91 रन बनाकर सिमट गई.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर सो आयोजित बी डिवीजन लीग क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के मुकाबले डीएवी रजरप्पा के मैदान पर खेले जा रहे हैं. 18वें मुकाबले में बुधवार को यंग क्रिकेट क्लब रामगढ़  की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर जीत हासिल की.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग क्रिकेट क्लब रामगढ़ की टीम 28.3 ओवर में 142 रन बनाकर आल आउट हो गई. जवाबी पारी खेलने उतरी सांडी क्रिकेट क्लब की टीम 16वें ओवर में 91 रन बनाकर सिमट गई.

इससे पूर्व मैच का उदघाटन जिला क्रिकेट एशोसिएशन के सचिव अरुण कुमार राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. अंपायर की भूमिका रवि मुंडा व अनूप कुमार ने निभाई. मौके पर जिला क्रिकेट एशोसिएशन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही