Search

 
 
 

रामगढ़: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

 
Ramgarh: गोला थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गयी. दुर्घटना रामगढ़-बोकारो मार्ग पर संधवाई घाटी में हुई. मृतक की पहचान बोकारो सेक्टर 2 (ए) निवासी अमन सिंह के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार अमन अपने कार से (जेएच 09 एल-1807) से बोकारो से अपने एक दोस्त के साथ रांची जा रहे थे. इस दौरान संधवाई घाटी में उनकी कार की सीधी टक्कर ट्रक से हो गई. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/bihar-rjd-agrees-on-nitishs-change-congress-said-we-will-welcome-stir-in-bjp-till-delhi/">बिहार

: नीतीश के पालाबदल पर राजद राजी, कांग्रेस बोली- हम स्वागत करेंगे, भाजपा में दिल्ली तक हलचल
बताया जाता है कि इसमें अमन गंभीर रुप से घायल हो गये. पुलिस के सहयोग से उन्हें जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रामगढ़ रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. परिजन शव को बोकारो ले गए. इसे भी पढ़ें- आरजेडी">https://lagatar.in/rjd-mp-manoj-jha-said-will-not-allow-instability-in-bihar/">आरजेडी

सांसद मनोज झा बोले- बिहार में अस्थिरता नहीं आने देंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही