Search

 
 
 

रामगढ़ः कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों ने पतरातू मार्ग किया जाम

कार संख्या जेएच0टू बीएस 5512 भुरकुंडा से रामगढ़ की ओर जा रही थी, जबकि बाइक पर सवार दोनों युवक बरकाकाना से घुटूवा की ओर जा रहे थे. बरकाकाना मुंडा ढाबा के समीप फोर लेन नोज के पास बाइक को कार ने टक्कर मार दी.
 

Ramgarh : रामगढ़-पतरातु मार्ग पर बरकाकाना के मुंडा ढाबा के समीप बुधवार की देर शाम कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, इस हदसे में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल भेजा गया, जहां जांच में जांच के बाद डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर मुंडा ढाबा के समीप रामगढ़-पतरातु मार्ग को जाम कर दिया.


बताया गया कि कार संख्या जेएच0टू बीएस 5512 भुरकुंडा से रामगढ़ की ओर जा रही थी, जबकि बाइक पर सवार दोनों युवक बरकाकाना से घुटूवा की ओर जा रहे थे. बरकाकाना मुंडा ढाबा के समीप फोर लेन नोज के पास बाइक को कार ने टक्कर मार दी. मृतक की पहचान मोजाहिद अंसारी उर्फ छोटे के रूप में हुई. वह तेलियातू बस्ती का रहने वाला था. वहीं, गंभीर रूप से घायल इदुल अंसारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है. सूचना मिलते ही भवानी नगर ओपी प्रभारी अख्तर अली व बरकाकाना के एएसआई शाहनवाज खान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाने के प्रयास में जुट गए.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही