Search

 
 
 

रामगढ़ के नए डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने पदभार संभाला

रामगढ़  जिले के के नए डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया. कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका उदेश्य होगा.
 

Ramgarh : रामगढ़  जिले के के नए डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया. समाहरणालय स्थित कार्यालय में निवर्तमान डीसी चंदन कुमार ने उन्हें प्रभार सौंपा. फैज अक अहमद मुमताज जिले के 14वें डीसी बने हैं.

पदभार ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत में डीसी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका उदेश्य होगा. साथ ही स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में जिले का विकास करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने कहा कि निवर्तमान डीसी चंदन कुमार द्वारा अपने कार्यकाल में जो भी पहल की गई हैं उन पर आगे भी कार्य किया जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही