Search

 
 
 

रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह : रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 22 जनवरी को छुट्टी की घोषणा की

 
 New Delhi : देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर    छुट्टी की घोषणा की है.  खबरों के अनुसार  इस दिन देशभर में मौजूद रिलायंस के कार्यालय पूरी तरह से बंद रहेंगे.  सामाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है. जान लें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को दिसंबर तिमाही के नतीजे का ऐलान किया था.                             ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसके अलावा महाराष्ट्र, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और पुडुचेरी ने 22 जनवरी को पूरे दिन का सरकारी अवकाश घोषित किया है. साथ ही   गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, हरियाणा में सोमवार को कार्यालय और संस्थान आधे दिन बंद रहेंगे. बता दें कि  अयोध्या में जब से राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तिथि (22 जनवरी) तय की गयी है, उसके बाद से  देश भर का माहौल  राम मय नजर आ रहा है. इससे पहले केंद्र सरकार भी आधे दिन की छुट्टी की घोषणा कर चुकी है. wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही