Search

 
 
 

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा इस सदी की ऐतिहासिक उपलब्धि : पंचम सिंह

 
Ranchi :   विश्व हिंदू परिषद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष व प्रसिद्ध उद्योगपति पंचम सिंह को रामलला की प्राणप्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का  आमंत्रण मिला है. पंचम सिंह ने विशेष निमंत्रण मिलने पर राम मंदिर ट्रस्ट और आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम आस्था और विश्वास के प्रतीक ही नहीं बल्कि भारतीय जनमानस के लिए लोकमंगल, त्याग और सदाचार के प्रतीक भी हैं. 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा इस सदी की ऐतिहासिक उपलब्धि होगी. कहा कि यह तिथि भारतीय जनमानस में चिरकाल तक अंकित रहेगी. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण मिलना गर्व की बात है. कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है  विशेष आमंत्रण मिलने पर पंचम सिंह के सहयोगियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है. बता दें कि पंचम सिंह विगत 12 वर्षों से झारखंड में विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हैं. वे सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति लंबे समय से समर्पित रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/a7f34047-d182-45d5-92d1-fb8048d7e630.jpeg"

alt="" width="869" height="987" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही