Search

 
 
 

रामनाथ कोविंद आज से दो दिवसीय बिहार दौरे पर, नालंदा यूनिवर्सिटी में देंगे संबोधन

 
Patna : देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज गुरुवार को बिहार दौरे पर आ रहे हैं. वो शाम 4:30 बजे पटना पहुंचेंगे और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे. इसके बाद अगले दिन 15 सितंबर सुबह 9:30 बजे कोविंद राजगीर के लिए रवाना होंगे. यहां वो नालंदा यूनिवर्सिटी में आयोजित लोकतंत्र का वैशाली उत्सव में भाग लेंगे. रामनाथ कोविंद `लोकतंत्र की जननी` विषय पर अपना संबोधन देंगे. इसके बाद शाम में दिल्ली रवाना हो जायेंगे. इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर भी मौजूद रहेंगे. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-dead-body-of-a-woman-found-hanging-from-a-noose-in-a-h/">रांची

: होटल में फंदे से लटकता महिला का शव बरामद, सुसाइड नोट भी मिला)

वन नेशन वन इलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष बनने के बाद पहला बिहार दौरा

रामनाथ कोविंद कुछ दिन पहले ही वन नेशन वन इलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष बने हैं. कमेटी के अध्यक्ष बनने के बाद कोविंद का यह पहला बिहार दौरा होगा. इससे पहले दिसंबर 2022 में रामनाथ कोविंद बिहार आये थे. उस दौरान उन्होंने पटना प्रसिद्ध महावीर मंदिर में पूजा अर्चना की थी. वो श्री हरमंदिर पटना साहिब गुरुद्वारा और बोद्ध गया भी गये थे. इसे भी पढ़ें : जेडीयू">https://lagatar.in/jdu-mla-radhacharan-sah-arrested-by-ed-late-night-presented-in-mp-mla-court-of-patna-today/">जेडीयू

विधायक राधाचरण साह को देर रात ईडी ने किया गिरफ्तार, आज पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी

2015 में बिहार के 35वें गवर्नर बने थे कोविंद

बता दें कि कि रामनाथ कोविंद बिहार के राज्यपाल भी रह चुके हैं. उन्होंने 16 अगस्त 2015 को बिहार के 35वें गवर्नर के रूप में शपथ ली थी. इसके बाद 19 जून 2017 को भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए कोविंद को एनडीए उम्मीदवार बनाया था. 25 जुलाई 2017 को वो भारत के 14वें राष्ट्रपति बने. राष्ट्रपति रहने के दौरान भी वो बिहार आये. राष्ट्रपति पद से हटने के बाद भी वो अक्सर बिहार आते रहते हैं. इसे भी पढ़ें : आरएसएस">https://lagatar.in/annual-meeting-of-rss-coordination-committee-from-today-in-pune-discussion-on-lok-sabha-elections-ram-temple-will-be-held/">आरएसएस

समन्वय समिति की सालाना बैठक आज से पुणे में, लोकसभा चुनाव, राम मंदिर पर होगा मंथन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही