Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : अखाड़ाधारियों के पक्ष में उतरी रामनवमी महासमिति

Hazaribagh : अखाड़ाधारियों के पक्ष में रामनवमी महासमिति उतर आयी है. दरअसल रामनवमी समाप्त होने के बाद अब जिला प्रशासन एक्शन के मूड में है. अब तक 15 अखाड़ों पर एफआईआर दर्ज किया जा चुका है. इनमें से 13 वैसे अखाड़े हैं, जिनपर रामनवमी जुलूस के दौरान डीजे बजाने का आरोप है. वहीं कोर्रा और चूरचू अखाड़े पर शांति भंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. मामला दर्ज होने के बाद जिला प्रशासन की कार्रवाई को लेकर पूरे जिले भर में चर्चा का बाजार गर्म है. आम जनता कह रही है शांतिपूर्ण ढंग से रामनवमी संपन्न कराने के बाद जिला प्रशासन ने सभी अखाड़ों को धन्यवाद दिया और अब एफआईआर कर रहा है. अखाड़ों पर एफआईआर होने से रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष कुणाल यादव और सदस्य इस मामले में चिंतित भी हैं. उन्होंने जानकारी दी है कि 15 अखाड़ों पर एफआईआर कर दिया गया है. इनमें से कई ऐसे अखाड़ेधारी हैं, जो निर्दोष हैं. जुलूस के दौरान उन्होंने डीजे नहीं लगाया था. उन पर भी एफआईआर किया गया है. इसे भी पढ़ें : डेढ़">https://lagatar.in/truck-loaded-with-doda-worth-1-5-crore-caught-driver-arrested-used-to-earn-two-thousand-profit-per-kg/">डेढ़

करोड़ का डोडा लदा ट्रक पकड़ाया, चालक गिरफ्तार, किलो में कमाता था दो हजार मुनाफा

अखाड़ाधारियों से एसपी ने मांगा सबूत

इस मामले पर रविवार को बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी में प्रेस से बातचीत में जानकारी दी गई कि रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष कुणाल यादव और समिति के कई सदस्यों ने एसपी मनोज रतन चोथे से मुलाकात की और वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी दी. एसपी ने आश्वासन दिया है कि जिन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज किया गया है, लेकिन उन्होंने डीजे का उपयोग नहीं किया है, वह आकर आवेदन दें. साथ ही अपना सबूत भी दें. उनके ऊपर कार्रवाई नहीं की जाएगी और इसे लेकर जांच भी कराएंगे.

बिना फीस के केस लड़ेंगे : अध्यक्ष

महासमिति अध्यक्ष कुणाल यादव ने सभी अखाड़े वालों को आश्वासन दिया है कि जिनके ऊपर एफआईआर किया गया है और वे जायज हैं, तो अधिवक्ता होने के नाते उनका केस नि:शुल्क लड़ेंगे. कोई फीस नहीं लेंगे.

सहयोग की बात पर अडिग हैं : पूर्व अध्यक्ष

रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष मंजीत यादव ने कहा कि महासमिति ने आश्वासन दिया था, सभी अखाड़े के साथ हम लोग हैं और जुलूस समाप्त होने के बाद भी हम लोग अखाड़े वालों के साथ रहेंगे. उस बात पर वे लोग अडिग हैं. उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से रामनवमी संपन्न होने पर जिला प्रशासन और हजारीबागवासियों को धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़ें : राशिद">https://lagatar.in/rinku-singhs-innings-overshadowed-rashid-khans-hat-trick-this-is-how-kolkata-won/">राशिद

खान की हैट्रिक पर फिरा पानी, रिंकू सिंह बने हीरो, आखिरी ओवर में कोलकाता को ऐसे जिताया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही