Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची समाहरणालय परिसर में दिव्यांगों के लिए बन रहे रैंप का काम अधूरा, हो रही परेशानी

Advertisement
Advertisement
Shruti Prakash Singh Ranchi :  राजधानी में अहम सरकारी कार्यालयों समेत कई सार्वजनिक जगहों पर दिव्यांगजनों के लिए लिए जरूरी सुविधाओं का अभाव है. ऐसा ही नजारा रांची समाहरणालय परिसर में देखने को मिला. यहां दिव्यांगजनों के लिए रैंप बनाने का काम अबतक अधूरा पड़ा हुआ है. कब तक यह निर्माण पूरा होगा, इसका कोई पता नहीं है. ऐसी स्थिति में हर दिन इस अहम सरकारी ऑफिस में काम से आने वाले दिव्यांग को परेशानी को सामना करना पड़ता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/zb11.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

गेट के सामने दिव्यांगजनों के लिए रैंप बनाया जा रहा

रांची समाहरणालय में डीसी, एसएसपी, एसडीओ, डीटीओ, समेत कई बड़े अधिकारियों के ऑफिस हैं. यहां हर दिन पूरे जिले के लोग अपने काम को लेकर आते हैं. डीसी ऑफिस, एसएसपी और एसडीओ ऑफिस के गेट के सामने दिव्यांगजनों के लिए रैंप बनाया जा रहा है. लेकिन काम अधूरा पड़ा है.

क्या कहते हैं राज्य नि:शक्तता आयुक्त

इस सिलसिले में राज्य नि:शक्तता आयुक्त के दफ्तर में अपर सचिव मो. अरशद जमाल ने बताया कि नए कार्यालय का काम जारी है. सभी विभागों को उनका काम सौंपा गया हैं. दिव्यांगों के रैंप का काम महिला बाल विकास विभाग के अधीन है. समय पर सारे काम किये जा रहे हैं. दिव्यांगों के लिए सुमन्य भारत अभियान के अंतर्गत काम भी किया जा रहा है. जल्द ही रैंप बनकर तैयार हो जाएगा. इसे भी पढ़ें – गंगा">https://lagatar.in/registration-for-ganga-quest-2022-will-be-done-by-22-may-interested-participants-should-register-online-like-this/">गंगा

क्वेस्ट 2022 के लिए 22 मई तक होगा रजिस्ट्रेशन, इच्छुक प्रतिभागी ऐसे करें ऑनलाइन निबंधन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही